नई दिल्ली (ईएमएस)। हैल्थ एक्सपर्टस का मानना है कि अगर आपको स्वस्थ रहना है तो सुबह जल्दी उठे और खुले आसमान के नीचे योगा करें। आपकी बुरी आदतें ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। हमारे खानपान भी बेहद खराब हो चुका है। आज के समय में लोग एक ही जगह पर घटों बैठकर काम करते हैं। फुर्सत मिली तो मोबाइल में बिजी हो जाते हैं। वर्कआउट में भी कमी आ गई है। आपकी इन्हीं आदतों के कारण आपका शरीर बीमार होने लगा है। अगर आप खुद को और अपने परिवार वालों को सेहतमंद रखना चाहते हैं तो आज से ही आपको अपनी कुछ आदतों को बदल लेना चाहिए। हम आपको कुछ अच्छी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर अपनाना चाहिए। इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम हो जाएगा। आपने देखा होगा कि पुराने जमाने के लोग ज्यादा फिट और एक्टिव रहते थे। उनकी फिटनेस का कारण ही यही था कि वे जल्दी सोकर उठते थे। आज भी घर के बड़े बुजुर्ग सुबह जल्दी उठने की आदत को अपनाए हुए हैं। दरअसल, सुबह जल्दी उठने से कोर्टिसोल के स्तर में सुधार होता है। इससे कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। रोजाना सुबह खुली हवा में योग जरूर करें। इससे आप कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। इससे आप दिनभर ऊर्जावान भी बने रहेंगे। खास बात तो ये है कि इससे आपकी फिटनेस भी बरकरार रहेगी। इम्यून सिस्टम भी स्ट्रॉन्ग होगा। आपको रोज सुबह उठकर सबसे पहले तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में जमे विषैले पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। ये बॉडी को भी डिटॉक्स करता है। साथ ही डाइजेशन भी बेहतर होता है। अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं तो इससे आपका दिल सेहतमंद रहता है। आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही ढंग से हो पाता है। वॉक करने से वजन भी कम होता है और मूड भी अच्छा रहता है। रोजाना कम से कम सात से आठ घंटे की अच्छी नींद लेना जरूरी है। यह आपके शरीर को अगले दिन के लिए रिपेयर करती है। इससे आपके दिमाग को भी आराम मिता है। तनाव भी कम होता है। कहते हैं सुबह के समय किया हेल्दी नाश्ता आपका दिन बना सकता है। ऐसे में आपको हाई प्रोटीन नाश्ता करना चाहिए। आप सुबह के नाश्ते में बेसन चीला, मूंग दाल चीला ले सकते हैं। यह छोटी-छोटी भूख को भी कंट्रोल करता है। सुदामा/ईएमएस 15 जून 2025