अंतर्राष्ट्रीय
अबुजा(ईएमएस)। नाइजीरिया के नॉर्थ-सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा शहर स्थित एक गांव में कम से कम 100 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सैकड़ों लोग घायल हैं और दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। एमनेस्टी के मुताबिक, इस सामूहिक हमले में हमलावरों ने गांव के कई परिवारों को उनके घरों में बंद करके जिंदा जला दिया। लोग इतने बुरी तरह जल गए, उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। बेन्यू पुलिस ने हमले की पुष्टि की है, लेकिन यह नहीं बताया कि हत्याएं किसने की और कितने लोग मारे गए हैं। स्थानीय लोगों ने न्यूज एजेंसी ्रस्नक्क को बताया कि हमले में 100 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। विनोद उपाध्याय / 15 जून, 2025