नई दिल्ली (ईएमएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी जारी है। एमसीएक्स पर सोमवार को सोने का भाव 1,00,357 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी में मामूली गिरावट आई है, लेकिन इसका भाव भी 1,06,432 रुपए प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे सोने को बल मिल रहा है। इससे सोने की मांग बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। हालांकि, आगे जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने के आसार हैं। इससे चांदी की भी मांग बढ़ेगी। इससे चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) का हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर कहते हैं। सतीश मोरे/16जून ---