इन्दौर (ईएमएस) लेखिका सुषमा दुबे के मालवी काव्य संग्रह गुड़धाणी का लोकार्पण समारोह रविवार सुबह इंदौर प्रेस क्लब में विचार प्रवाह साहित्य मंच और पं श्रीधर जोशी स्मृति समिति के बैनर तले साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में दवे ने कहा कि मीठी बोली मालवी को जीवंत बनाए रखने के लिए इस बोली में और अधिक लिखने तथा बोलने की जरूरत है। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि लोकगायक पद्मश्री कालूराम बामनिया ने कहा कि बोली बड़ा सम्मान दिलाती है हमें बोली को बड़ा सम्मान देना आना चाहिए। माया बदेका ने कहा कि सौ बात कहने से एक बात लिखना अधिक महत्वपूर्ण है। इस दौरान लेखिका सुषमा दुबे, राजनिधि, मुकेश तिवारी भी उपस्थित थे। आनन्द पुरोहित/ 16 जून 2025