जबलपुर, (ईएमएस)। मध्य प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ की बैठक घंटाघर कॉफी हाउस मे आयोजित की गई| बैठक को मध्य प्रदेश लोकतंत्र सेनानी संघ के तपन भौमिक ने सम्बोधित करते हुए बताया कि अपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर मीसा बंदियों का भोपाल में सीएम हाउस में सम्मान किया जाएगा| उन्होंने मीसा बंदियों के संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जबलपुर मे 385 मीसा बंदी थे और आज 85 ही जीवित हैं, उनमें से भी 35 ही चलने फिरने मे सक्षम है। आज मीसा बंदियों का अंतिम संस्कार तिरंगे में सम्मान होता है। उन्होने बताया की आगामी 25 जून को जिला स्तर पर लोकतंत्र हत्या दिवस मनाया जाएगा, और 26 जून को भोपाल मे मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेश के सभी मीसा बंदियों को आमंत्रित किया है, इस हेतु सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि सभी लोकतंत्र सेनानियों को पत्र द्वारा सूचना दें, और जो लोकतंत्र सेनानी चलने फिरने मे अक्षम है उन्हे ससम्मान भोपाल सीएम हाउस लाये तथा कार्यक्रम उपरांत वापस उन्हें अपने निवास भेजें, बैठक में कैलाश सोनी, (अध्यक्ष अखिल भारतीय लोकतंत्र सेनानी संघ) सुरेश विनोदे (कार्यालय मंत्री) अंजनी कुमार सिंह ( जिला अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ), शंभु नारायण शर्मा,(महामंत्री )पी सी पालीवाल (प्रदेश प्रतिनिधि), शरद जैन (पूर्व मंत्री) सुरेश अग्रवाल, आनंदी लाल सोनकर, कार्यालय मंत्री पंडित रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहें। सुनील साहू / मोनिका / 16 जून 2025/ 05.00