नई दिल्ली (ईएमएस)। सोना सोमवार को अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सोना 156 बढक़र 99,214 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना पर 99,058 था। वहीं 13 जून को सोने ने 99,170 का ऑलटाइम हाई बनाया था। वहीं चांदी की कीमत 323 बढक़र 1,06,490 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये 1,06,167 पर थी। वहीं 10 जून को चांदी ने 1,07,000 का ऑल टाइम हाई बनाया था। इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,052 रुपए बढक़र 99,214 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 20,473 रुपए बढक़र 1,06,490 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। विनोद उपाध्याय / 16 जून, 2025