राज्य
17-Jun-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली में शाहदरा जिले के साइबर सेल थाना पुलिस ने सेक्सटार्शन गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर लोगों से जबरन वसूली करते थे। इनके पास से चार मोबाइल व तीन सिम बरामद हुई हैं। बदमाशों की पहचान राजस्थान निवासी श्याम सिंह व अलीपुर निवासी मंगल सिंह के रूप में हुई है। आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस गिरोह के सरगना आमिर व अन्य तलाश कर रही है। शाहदरा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीपेंद्र सिंह ने बताया कि 12 जून को साइबर थाने में पीड़ित एक शख्स ने सेक्सटार्शन की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि क्वाकक्वाक डेटिंग ऐप पर उसकी दोस्ती नंदिनी नाम की एक युवती से हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को फोन नंबर साझा किए। इसके बाद दोनों की वाट्सएप पर बात होने लगी। युवती ने एक दिन पीड़ित को वीडियो कॉल की और कॉल उठाते ही वह अश्लील हरकतें करने लगी। पीड़ित ने युवती से अश्लीलता के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने उसका वीडियो बना लिया है। वह पीड़ित से रकम मांगने लगी। पीड़ित ने उसे 35 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद भी वह रकम मांगने लगी। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज किया। बैंक खाते के जरिये पुलिस ने पहले राजस्थान से श्याम सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके साथी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों की वाट्सएप पर बात होने लगी। युवती ने एक दिन पीड़ित को वीडियो कॉल की और कॉल उठाते ही वह अश्लील हरकतें करने लगी। पीड़ित ने युवती से अश्लीलता के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसने उसका वीडियो बना लिया है। वह पीड़ित से रकम मांगने लगी। पीड़ित ने उसे 35 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद भी वह रकम मांगने लगी। पीड़ित ने परेशान होकर पुलिस में केस दर्ज करवाया। पुलिस ने केस दर्ज किया। बैंक खाते के जरिये पुलिस ने पहले राजस्थान से श्याम सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके साथी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/17/जून/2025