राज्य
17-Jun-2025


भोपाल (ईएमएस)। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने राधा रानी पर विवादित बयान दिया था। हाल ही में उन्होंने महाराष्ट्र के चाकड़ की एक कथा में कायस्थ समाज के भगवान चित्रगुप्त को लेकर टिप्पणी की है। जिसके कारण देश में एक नया बवाल मच गया है। कायस्थ समाज ने विवादित बयान को लेकर प्रदीप मिश्रा के खिलाफ कई स्थानों पर ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। कायस्थ समाज का कहना है, उनके आराध्य देव पर की गई टिप्पणी समाज को बर्दाश्त नहीं है। उनकी टिप्पणी पूरी तरह गलत है। पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान और उनकी समाज का अपमान किया है। कायस्थ समाज ने कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को चेतावनी दी है। वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। अन्यथा बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय स्तर पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। एसजे/ 17 जून 25