छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शासन से जुड़े विभागों में तबादला सूची अब निकल रही है। नगरीय विकास और आवास मंत्रलाय में नगर निगम छिदंवाड़ा और जिले की नगर पालिकाओं के अधिकारी कर्मचारियों को इधर से उधर किया है। नगर पालिका अमरवाड़ा के मुख्य नपा अधिकारी रोशनसिंह की नगर निगम छिदंवाड़ा में वापसी हो गई है। वे फिर से यहंा उपायुक्त बनाकर भेजे गए हैं। रोशनसिंह पहले भी निगम में इस पद को संभाल चुके है। इधर ईश्वरसिंह चंदेली के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के पद से उनके मूल विभाग में भेजे जाने के बाद इस पद पर पदस्थापना को लेकरचर्चाएं जोरों पर थी। मंगलवार को निकले आदेश में गाडरवाड़ा नगर पालिका में सहायक यंत्री हिमांशु अतुलकर केा प्रभारी कार्यपालन यंत्री के रूप में छिदंवाड़ा नगर निगम में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा छिंदवाड़ा नगर निगम में सहायक राजस्व अधिकारी मनीषा सोलंकी का तबादला निगम भोपाल में किया गया गयाहै। न्यूटन नगर पालिका में प्रभारी सीएमओ राजस्व उप निरीक्षक अजय ठाकरे को दमुआ नपा का प्रभारी सीएमओ बनाकर भेजा गया है। पिपला नारायणवार में उपराजस्व निरक्षक जयप्रकाश रजक का बतादला साईंखेड़ा नगर पालिकाकिया गया। वहां से बद्रीप्रसाद साहू को पिपला भेजा गया है। ईएमएस/मोहने/ 17 जून 2025