राष्ट्रीय
18-Jun-2025


नईदिल्ली (ईएमएस)। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के दादा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के थे। खुमेनी के दादा सैयद अहमद मुसाबी हिंदी का जन्म 1800 में हुआ था। 1830 में वह बाराबंकी से पर्शिया जो अब ईरान कहलाता है वहां पर जाकर बस गए थे। पर्शिया में उन्हें हिंदी के नाम से भी जाना जाता था। वह हिंदुस्तान से गए थे इसलिए उन्हें हिंदी बोला जाने लगा। खुमेनी के दादा ने तीन शादियां की थी। उनके पांच बच्चे थे। खुमेनी के पिता मुस्तफा थे। उनका जन्म ईरान में हुआ था। वर्तमान सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खुमेनी का जन्म भी ईरान में हुआ है। भारत मे उनकी जडें होने के कारण, उनका भारत के साथ हमेशा लगाव ओर सकारात्मक रिश्ता रहा है। एसजे/ 18 जून /2025