व्यापार
18-Jun-2025


नई दिल्ली(ईएमएस)। देश में चांदी की कीमत बुधवार को नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, एक किलो चांदी का दाम आज 450 रुपए बढक़र 1,09,550 रुपए पर पहुंच गया। कल इसकी कीमत 1,09,100 रुपए प्रति किलो थी। वहीं सोने के दाम में भी गिरावट है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 129 रुपए कम होकर 99,018 रुपए पर आ गई है। कल यह 99,147 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी। इससे पहले 16 जून को सोना 99,373 पर था। ये इसका ऑल टाइम हाई है। विनोद उपाध्याय / 18 जून, 2025