नई दिल्ली (ईएमएस)। वैश्विक बाजारों में शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली और ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.24 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसकी वजह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिकी हस्तक्षेप को दो हफ्तों के लिए टलना है। विश्लेषकों के मुताबिक, मध्य पूर्व में तनाव कम करने के लिए ईरान से ट्रंप की बातचीत की संभावना के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ईरान ने मौजूदा स्थिति में अमेरिका के हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि इस तरह के किसी भी हस्तक्षेप से पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ेगा। मध्य पूर्व कच्चा तेल का बड़ा निर्यातक क्षेत्र है। इस क्षेत्र में संघर्ष से दुनिया के बड़े कच्चे तेल निर्यातक देश सऊदी अरब, इराक, कुवैत और यूएई की तेल आपूर्ति पर असर हो सकता है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। सुबोध\२०\०६\२०२५