21-Jun-2025
...


कोरबा (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी के “संकल्प से सिद्धि” अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में चलाए जा रहे जन चौपाल कार्यक्रमों की श्रृंखला में भाजपा मंडल कटघोरा के शक्ति केंद्र लोतलोता में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल का नेतृत्व मंडल कार्यक्रम प्रभारी ईश्वर प्रसाद साहू (निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, भाजपा दर्री) द्वारा किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की विकासोन्मुख योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उक्त चौपाल को बैसाखू राम यादव, रतिराम देवांगन ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देकर आम जनमानस को जागरूक किया। 21 जून / मित्तल