21-Jun-2025


जयपुर (ईएमएस)। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अजमेर में आनासागर झील का निरीक्षण कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत झील में त्रिदिवसीय श्रमदान में किए गए सफाई कार्य देखे एवं अभियान में किए गए अन्य स्वच्छता कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री खर्रा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा परंपरागत जल स्रोतों के पुनरुद्धार एवं संरक्षण के उद्देश्य से प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आनासागर झील पर हाल ही में हुए श्रमदान एवं सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया।उन्होंने कहा कि झील में सिल्ट की मात्रा अधिक होने की जानकारी मिली है। इसकी डिसिल्टिंग आवश्यक है। इसके लिए बड़ी मशीनरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे गाद की सफाई प्रभावी ढंग से हो सकेगी। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 21 जून 2025