22-Jun-2025


संगीत के सुरों में बहा नदी राग भोपाल(ईएमएस)। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सदानीरा समागम के तीसरे दिन भारत भवन के अंतरंग सभागार में श्रीजानकी बैंड ऑफ विमेन, त्रिलोक संस्था, जबलपुर ने संगीतमय प्रस्‍तुति दी। जानकी बैंड की महिला कलाकारों ने प्रस्तुति की शुरुआत नदी स्तुति भारतम महाभारतम से की। जिसमें उन्होंने गंगा, यमुना,सिंधु, कावेरी, नर्मदा का उपशास्त्रीय संगीत के माध्यम से वंदन किया। बुंदेलखंड और महाकौशल के अंचल में अंचल की परंपरा में नर्मदा का महत्व और आस्था, पूर्णभाव को बैंड ने बहुत ही लोक ढंग से प्रस्तुत किया। इस प्रस्‍तुति का निर्देशन दविन्दर सिंह ग्रोवर ने द्वारा किया गया। बैंड में मुस्कान सोनी, उन्नति तिवारी, माही सोनी, मानसी सोनी, शालिनी अहिरवार, अर्पिता तिवारी, अनामिका बाजपेयी, चांदनी सेन और चेतना बैन शामिल है, जिन्होंने अपने गायन, वादन और प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। हरि प्रसाद पाल / 22 जून, 2025