ट्रेंडिंग
25-Jun-2025
...


कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- देश की बदहाली पर जवाब नहीं और ये नाटक रच रहे नई दिल्ली (ईएमएस)। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर प्रस्ताव पास हुआ। इसके बाद आपातकाल के पीड़ितों को श्रद्धांजलि के रूप में दो मिनट का मौन रखा गया। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कि आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, आर्थिक बदहाली का इनके पास जवाब नहीं है। ये लोग अपने झूठ को छिपाने के लिए आज नाटक रच रहे हैं और संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा, जो लोग संविधान बचाओ की बात कर रहे हैं। वे लोग भूल चुके हैं लेकिन वे मुद्दे को उछालने की कोशिश में हैं। जिनका देश की आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं, जिनका संविधान निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा। वे हमेशा संविधान के खिलाफ बात करते हैं। मोदी सरकार पर अटैक कर खड़गे ने कहा कि देश में बीते 11 साल से अघोषित इमरजेंसी चल रही है। अंबेडकर, नेहरू ने जो संविधान तैयार किया उस संविधान को भी उन्होंने रामलीला मैदान में जलाया। उनका कहना था कि जो संविधान बना है उसमें हमारा पारंपरिक संस्कृति है उसके अंश इसमें नहीं है। चाहे वे मनुस्मृति के तत्व हों, वे इसमें नहीं थे इसलिए वे संविधान को नहीं मानते। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा मोदी सरकार की ओर से एक सर्कुलर निकाला है जिसमें सभी राज्यों को आपातकाल के 50 साल पूरे होने को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने का निर्देश दिया गया है... मैं केवल यह कहना चाहता हूं कि जो लोग अब संविधान को बचाने की बात कर रहे हैं वे केवल उस मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे हैं जो अतीत में समाप्त हो गया था। जिनकी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के निर्माण में कोई भूमिका नहीं थी, वे अब इसके बारे में बात कर रहे हैं। आशीष दुबे / 25 जून 2025