23-Jun-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। ऐसे में इन राज्यों में खूब बादल बरस रहे हैं और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है। दिल्ली में भी मानसून की दस्तक के साथ ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अभी मौसम विभाग की और से दिल्ली के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और दिल्ली में जून के आखिर तक मानसून पहुंचने की संभावना है। देश के ज्यादातर राज्यों में मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी जल्द ही दस्तक दे सकता है। लेकिन इससे पहले ही दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट है और बारिश के बाद से दिल्ली का मौसम भी सुहाना बना हुआ है। दिल्ली वालों को बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। अब अगले 3 दिल येलो अलर्ट और उसके बाद बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। दिल्ली के तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जून के महीने में दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। आईएमडी ने 23 जून को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। अगले 6 दिन दिल्ली में आंधी चलने और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश हो सकती है। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/23/जून/2025