हाजीपुर, (ईएमएस)। तत्काल प्रभाव से गाड़ी सं. 05553 पाटलिपुत्र-गया स्पेशल के समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विवरण निम्नानुसार है- गाड़ी सं. 05553 पाटलिपुत्र-गया स्पेशल अब पाटलिपुत्र से 10.30 बजे के बजाए 10.00 बजे ही खुलेगी तथा संशोधित समयानुसार 10.09 बजे फुलवारीशरीफ, 10.35 बजे पटना, 11.15 बजे पुनपुन, 11.24 बजे पोठही, 11.36 बजे तारेगना, 11.53 बजे जहानाबाद, 12.10 बजे मखदूमपुर गया, 12.26 बजे बेला स्टेशनों पर रूकते हुए 14.00 बजे गया पहुंचेगी। संतोष झा- २३ जून/२०२५/ईएमएस