सिरोंज (ईएमएस)। भाजपा जिलाध्यक्ष के जिलाध्यक्ष के नाम में कुरवाई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जनपद अध्यक्ष महाराज सिंह दांगी की घोषणा होते ही सिरोंज विधानसभा क्षेत्र से इसबार जिला कार्यकारिणी में 2-3 पद मिलने की उम्मीद बन गयीं है। उल्लेखनीय होकि सिरोंज क्षेत्र से भाजपा के दो कद्दावर नेताओं के नाम जिला महामंत्री से काफी जोरशोर से चर्चाओं में बने हुऐ है जिसमें पूर्व नपाउपाध्यक्ष रमेश यादव व पूर्व युवा मोर्चा जिला महामंत्री व शासकीय एलबीएस कॉलेज की जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव का नाम काफी जोरषोर से भाजपा कार्यकताओं की जुबान पर बना हुआ है। मालूम होकि भाजपा नेता शिवकुमार भार्गव संगठन में काफी अनुभवी नेता है और दो बार से शासकीय एलबीएस कॉलेज की जनभागीदारी समिति में दो बार से अध्यक्ष नियुक्त होते आ रहे है। वही जिलेभर के युवाओं में काफी लोकप्रिय है। गौरतलब होकि भाजपा जिला कार्यकारिणी में गत वर्ष भी ब्राहाण चेहरे को जगह मिली थी। जिससे इसबार ब्राहण चेहरे के रूप में सिरोंज से शिवकुमार भार्गव का नाम प्रबल दौड़ में माना जा रहा है। और क्षेत्रीय विधायक के भी काफी करीबी बताये जाते है वही अब देखना है कि भाजपा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कबतक होती है कौन-कौन नाम शामिल होता है।विदित होकि गत भाजपा की जिला कार्यकारिणी में सिरोंज से दो उपाध्यक्ष के रूप में दो नाम शामिल रहे है। ईएमएस/मोहने/ 25 जून 2025