क्षेत्रीय
26-Jun-2025


रांची(ईएमएस)।आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने गुरुवार को छात्र एवं युवा इकाइयों के प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आजसू का इतिहास झारखंड आंदोलन से जुड़ा है। आजसू ने राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाई। अब झारखंड के नवनिर्माण के लिए छात्र युवा शक्ति को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने बलिदान दिवस समारोह की सफलता के लिए भी बधाई दी। उन्होंने आजसू के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा तथा सिद्धांतों को समझें और कॉलेज एवं ग्राम स्तर तक संगठन का विस्तार करें।बैठक को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत एवं झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर ने भी संबोधित किया। संगठन की नीतियां जन-जन तक पहुंचे : देवशरण भगत डॉ देवशरण भगत ने पदाधिकारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया, ताकि संगठन की नीतियां जन-जन तक पहुंचें। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आजसू सड़कों पर संघर्ष करेगी। प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि आजसू का गठन सत्ता के लिए नहीं बल्कि झारखंडी जनता के हितों के संघर्ष के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम और जनसंपर्क अभियान के आधार पर संगठन विस्तार किया जाएगा। मौके पर संजय मेहता, हरीश, ओम वर्मा, बबलू महतो, विशाल महतो, राजकिशोर महतो, राजेश कुमार महतो, टिकैत महतो, पीयूष चौधरी, ज्योत्सना केरकेट्टा, ऋतुराज सहदेव, आनंद साहू व अन्य मौजूद थे। कर्मवीर सिंह/26जून/25