राष्ट्रीय
27-Jun-2025


पुरी (ईएमएस)। ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण 581 श्रद्धालु घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कम से कम 8 श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला मुख्याल अस्पताल ले जाया गया है। तीर्थ नगरी के ग्रैंड रोड पर रथ यात्रा के दौरान रथ खींचने समारोह में काफी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो गए थे। इसी दौरान अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालु घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई, जब भगवान बलभद्र के तालध्वज रथ को खींचने का काम शुरू हुआ। सूत्रों के मुताबिक, घायल श्रद्धालुओं में से 581 को हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 173 को हाई डिपेंडेंसी यूनिट (एचडीयू) में ले जाया गया। घायल 68 श्रद्धालुओं को ओपीडी में उपचार दिया गया। कम से कम 8 श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) ले जाया गया है। सुबोध\२७\०६\२०२५