नई दिल्ली (ईएमएस)। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नरेला के सेक्टर ए-9 में स्थित नवनिर्मित डीटीसी बस टर्मिनल का उद्घाटन और 100 से अधिक नई देवी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 2.63 करोड़ की लागत से बना यह टर्मिनल 9 प्रमुख रूट्स पर 75 बसों का संचालन सुनिश्चित करेगा, जिनमें से अधिकांश इलेक्ट्रिक बसें होंगी। यह डिपो मात्र 90 दिन में तैयार कर लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर अब 2000 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली की सड़कों पर दौड़ रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक पूरी परिवहन व्यवस्था इलेक्ट्रिक हो। लोकार्पण कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बात पर खुशी जताई कि कुछ नई देवी बसों का संचालन महिला ड्राइवरों कर रही हैं। यह महिला सशक्तिकरण का देश में नया अध्याय खुला है। हमने वादा किया था कि दिल्ली के हर बस डिपो और टर्मिनल को उन्नत किया जाएगा और नए डिपो विकसित किए जाएंगे आज का यह टर्मिनल और देवी बसें उसी संकल्प का साक्ष्य हैं। उन्होंने कहा कि मात्र 90 दिनों में यह डिपो तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नरेला के इस बस टर्मिनल से चलने वाली अधिकांश इलेक्ट्रिक बसें होंगी। नई बसें नौ रुट पर चलेंगी। इस बस टर्मिनल से चलने वाली बसें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, मोरी गेट, दिल्ली सचिवालय, उत्तम नगर और बॉर्डर एरिया को जोड़ेंगी। बसों के नरेला डिपो से संचालित होने से उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में आवागमन बेहतर होगा। ये बसें लो-फ्लोर, एसी, व्हीलचेयर-फ्रेंडली बसें पैनिक बटन, सीसीटीवी और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाओं से लैस हैं। दिल्ली रंग-बिरंगी नई देवी बसों में नारंगी रंग मिक्स करने के सवाल का मुख्यमंत्री ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। कहा, दिल्ली रंग-बिरंगी है, देश के विभिन्न राज्यों के लोग रहते हैं। हर जगह के अपने रंग हैं तो कई रंगों का इस्तेमाल होना चाहिए, इसलिए नए प्रयोग के तौर पर हरे और नारंगी रंग की बसें शुरू की गई हैं। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/जून/2025