30-Jun-2025


कानपुर (ईएमएस)। महिला आरक्षी के साथ साथी सिपाही ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने गर्भवती होने पर आरोपी के खिलाफ अकबरपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवरण के मुताबिक भदोही जनपद की रहने वाली महिला आरक्षी ने अकबरपुर थाना में तहरीर दी। बताया कि वह जिले एक पुलिस कार्यालय में कार्यरत है। उसकी दिन की शिफ्ट में ड्यूटी रहती है। आरोप लगाया कि ड्यूटी बदलने के दौरान साथी सिपाही विकास यादव उसको देखकर अश्लील कमेंट करता था। साथ ही उसको टच करने का मौका खोजता था। मौका मिलते ही आरोपी उसके कमरे में घुस आया और कमरा बंद कर उसके साथ जबरन संबंध बनाए। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे यह कहकर धमकाया कि यह बात उसने किसी को बताई तो उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर जान से मार देगा। वह शोषण करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सात माह की गर्भवती है। पीड़िता की तहरीर पर अकबरपुर पुलिस ने बीएनएस के तहत दुष्कर्म, धमकाने की धारा में मामले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के साथ उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। जितेन्द्र 30 जून 2025