शिक्षा विरोधी निर्णय वापस ले सरकार-विश्वनाथ चौधरी बस्ती (ईएमएस)। गुरूवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों ने प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर परिषदीय विद्यालयों को मर्ज किये जाने के विरोध में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि प्रदेश सरकार शिक्षा विरोधी अपने निर्णय को तत्काल प्रभाव से वापस ले। ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन, देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, अनिल भारती आदि ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव परिषदीय शिक्षा को मजबूती दिया, जगह-जगह स्कूल खोलवाये, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सरकार में सबको शिक्षा का कानून लाया गया किन्तु भाजपा की सरकार गरीब बच्चों के शिक्षा मार्ग को ही बंद कर देना चाहती है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आश्चर्य जनक स्थिति है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में शराब की दूकानों की तर्ज पर विद्यालय मर्ज किये जा रहे हैं। कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से शिक्षा विरोधी और निजीकरण को बढावा देने का संकेत है। इसे भाजपा सरकार तत्काल वापस ले वरना कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर निर्णायक आन्दोलन छेड़ेगी। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से नर्वदेश्वर शुक्ल, गिरजेश पाल, साधूशरन आर्य, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, अलीम अख्तर, सबीहा खातून, लबोनी सिंह, रामधीरज चौधरी, देवी प्रसाद पाण्डेय, शौकत अली नन्हू, रविन्द्र सिंह ‘राजन’, शेर मोहम्मद, मो. रफीक, लक्ष्मी यादव, आलोक तिवारी, प्रेमसागर पाठक, राहुल चौधरी, सर्वेश शुक्ल, राज बहादुर निषाद, अमर बहादुर शुक्ल, फजले आजम, आनन्द कुमार, लालजीत पहलवान, गुड्डू सोनकर, सद्दाम हुसेन, राम बहादुर सिंह, उमेश उपाध्याय, शास्त्री डी.एन. त्रिपाठी, रामबचन भारती, शोभित चौधरी, डा. मारूफ, नवीन कन्नौजिया, संजीव त्रिपाठी, प्रताप नारायण मिश्रा, अब्दुल सलाम खान, सलाहुद्दीन, विष्णुमणि त्रिपाठी, घनश्याम जोरिया, कमला निषाद के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। .../ 3 जुलाई /2025