क्षेत्रीय
03-Jul-2025


अंबरनाथ, (ईएमएस)। एक अज्ञात शख्स ने वृद्ध महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र व चेन उस वक्त छीन लिया जब महिला मार्निंग वॉक करके घर लौट रही थी। मिली जानकारी के अनुसार अंबरनाथ पश्चिम के चिखलोली परिसर में रहने वाली ६५ साल की शशिकला चिंतामण पाटिल ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लूटपाट की शिकायत अंबरनाथ पश्चिम पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह साढ़े सात बजे वह मार्निंग वॉक करके घर लौट रही थी। अंबरनाथ पश्चिम के सर्वोदय नगर में एक अज्ञात शख्स ने उनके गले से ५० हजार रूपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र और १० हजार रूपये मूल्य का चेन उस वक्त छीन लिया। बहरहाल मामले की जाँच सहायक पुलिस निरीक्षक महेंद्र डी.पाटिल कर रहे हैं। संतोष झा- ०३ जुलाई/२०२५/ईएमएस