05-Jul-2025


जयपुर (ईएमएस)। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत जोधपुर जिले की पंचायत समिति मंडोर की ग्राम पंचायत नांदड़ा कला और पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत बेरू में आयोजित शिविरों का अवलोकन किया, ग्रामीणों की विभिन्न विभागों से सम्बंधित समस्याओं का हाथों—हाथ समाधान करवाया और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार इसी लक्ष्य-अंत्योदय, पथ-अंत्योदय, प्रण-अंत्योदयÓ के लिए कटिबद्ध होकर कार्य कर रही है।पटेल ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से गरीब और वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवा कर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य है कि प्रशासन और जनता के बीच कोई खाई नहीं हो तथा कोई भी व्यक्ति विकास की मुख्य धारा से छूट ना जाएं। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 5 जुलाई 2025