मुंबई (ईएमएस)। रिजर्व बैंक ने 1600 एप की सूची जारी की है। यह सारे ऐप कर्ज देने वाली संस्थाओं के हैं।रिजर्व बैंक ने इन्हें वेध डिजिटल ऐप की सूची में रखा है। उपभोक्ता अब यह आसानी से पता लगा सकेंगे। कौन सा ऐप वेध है, एप, रिजर्व बैंक के नियामक दायरे में आता है, या नहीं। इस ऐप में गूगल पे,भारत पे,पर लैंडिंग कार्ट, पेटीएम जैसे सभी 1600 ऐप शामिल किए गए हैं। रिजर्व बैंक ने मई माह में सभी कर्ज देने वाले डिजिटल ऐप की रिपोर्ट की सूची जारी की है। इससे आसानी से पता लग सकेगा। कौन सा ऐप वेध है।अभी जो धोखाधड़ी हो रही है। उसको रोकने में मदद मिलेगी। सिविल स्कोर अपडेट रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने क्रेडिट सूचना कंपनियों को निर्देश जारी किया है। वह सिविल स्कोर की जानकारी रियल टाइम पर उपलब्ध करायें। पहले कंपनी 15 दिन में इसे अपडेट करती थी। अब रियल टाइम के हिसाब से अपडेट करना होगा। इससे लोगों का क्रेडिट स्कोर पर भरोसा बढ़ेगा। बैंक और एनबीएफसी जैसी वित्तीय संस्थानों को लोन देने में आसानी होगी। उनका जोखिम कम होगा। एसजे/ 05 जुलाई 25