- गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा भोपाल(ईएमएस)। श्वेतांबर जैन साध्वी संघ का चातुर्मास हेतु सिटी मंदिर में मंगल प्रवेश हुआ। गाजे बाजे के साथ धर्म ध्वजा के तले अगवानी, शोभा यात्रा निकली। जिसमें मंगलवारा दिव्य घोष के युवा साथी जयकारों के साथ गुरु वंदन कर रहे थे। श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश तातेड ने बताया चातुर्मास 9 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। चातुर्मास में तप, त्याग, संयम की साधना के साथ भगवान जिनेंद्र की आराधना होगी। मुक्ति प्रिया महाराज साब की सुशिष्या मौनांग प्रिया श्री जी के साथ अन्य 5 साध्वी जी का मंगल चातुर्मास होने जा रहा है। सिटी मंदिर में तीर्थंकर प्रभु के दर्शन वंदना कर आशीष वचन में कहा - जीवन का दर्शन प्रदर्शन में नहीं आत्म दर्शन में हैं, में ओर मेरा पन का भाव ही आत्म कल्याण में बाधक है। संघ के सुजीत रामपुरिया ने बताया प्रतिदिन साध्वी संघ के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ उनके मुखारविंद से आशीष वचन भी होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश तातेड, पिपलानी मंदिर के पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, तुलसी नगर के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कोठारी, कोहेफिजा के अध्यक्ष महेश तातेड, पंचवटी के आई एल मेहता, श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ ट्रस्ट मंत्री ललित नाहटा, कोषाध्यक्ष दीपक भंडारी, जयंत डागा, सुजीत रामपुरिया, सुनील दोषी, प्रशांत मेहता, दीपक मालू, कपिल झाबक, जैन यूथ क्लब के अध्यक्ष विकाश बोहरा पूर्व अध्यक्ष रितेश भंडारी । महिला मण्डल कुसुम झाबक. सुषमा नाहटा. ममता ताटेड, मनीषा रामपुरिया। बहु मण्डल रानी झाबक. पूजा बोथरा.अनीता मेहता। . चातुर्मास समिति के संयोजक सुधीर डोसी. समाज सेवी सुधीर भंडारी श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ ट्रस्ट के पदाधिकारी, श्वेतांबर जैन मंदिर समिति के पदाधिकारी, जैन यूथ क्लब बहु मंडल युवा मंडल के सदस्य मौजूद थे। अंशुल जैन / 05 जुलाई, 2025