राष्ट्रीय
05-Jul-2025


संभल(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के संभल में दर्दनाक सडक़ हादसा बोलेरो चालक को लापरवाही से हुआ है। बोलेरो रफ्तार बेकाबू थी। इसके चलते ही चालक ने स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया और अचानक से गाड़ी पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि दूर तक आवाज पहुंची, लोग मौके पर आए, लेकिन मदद नहीं कर सके क्योंकि क्षतिग्रस्त बोलेरो दीवार से चिपक जैसी गई थी। पुलिस के पहुंचने पर शव और घायल बोलेरो से बाहर निकाले गए। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि वह हादसे के बाद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने पुलिस के साथ आम लोगों से भी हादसे की जानकारी ली। विनोद उपाध्याय / 05 जुलाई, 2025