जामुल के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हुआ वृक्षारोपण भिलाई (ईएमएस)। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के अनुशंसा व मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता के अध्यक्षता में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि जिला भाजपा महामंत्री बिजेंद्र सिंह थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा उपाध्यक्ष रेखराम बंछोर, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला संयोजक आरटीआई सचिन ताम्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है और शुद्ध पर्यावरण ही धरती माता का वास्तविक श्रृंगार है। कार्यक्रम में भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, महामंत्री नूतन वर्मा, सांसद प्रतिनिधि हलधर साहू, कार्यक्रम के संयोजक सरस बर्मन, विशेसर वर्मा, श्रीमति योगिता साह, वरिष्ठ पार्षद दीपक गुप्ता, शाला विकास समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण क्षत्रिय, प्राचार्या वंदना शर्मा, पूर्व पार्षद मेघनाथ साहू, मंडल उपाध्यक्ष अरुण यादव, दीपक सिंह, कोषाध्यक्ष सुभाष पंचाल, मंडल मंत्री संजय यादव, राकेश वर्मा, युवामोर्चा अध्यक्ष सोनू यादव, किशन गर्ग, बीआर रामटेके साहब, योगेंद्र लल्लन सिंह, लेखराम पाल, जे ओमप्रकाश साहू, बुथ अध्यक्ष बजरंग सिन्हा, विजय राव, पूर्व पार्षद संतोष ठाकुर, वर्चुअल महामंत्री धनेश्वर गौतम सहित मंडल के कार्यकर्ता, शाला के सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में तर्पण सेवा समिति पर्यावरण मित्रगण का विशेष भूमिका रहा। ईएमएस/शमशीर सीवानी/ 05 जुलाई 2025