इन्दौर (ईएमएस)। श्रावणी मॉंग व कमजोर आवकों के चलते आलौच्य सप्ताह के दौरान किराना जिंसों में नारियल बाजार उछाल पर रहे। शक्कर में सुस्ती आयी। खाद्य तेलों में नरमी का रूख रहा। तिलहनों में सोयाबीन बाजार मजबूत देखे गये। दलहनों में चना ऊँचाइयों पर रहा। किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार की मात्रा कम ही रही। शक्कर में लेवाली कमजोर है। सावो व अन्य मुहर्त के कामकाज कम होने से भावों में नरमी है। शक्कर में सप्ताह के दौरान बाजार 4080-4120 रू. प्रति क्विंटल तक आ गये। खोपरे गोले में लेवाली के चलते भावों में मजबूती है। समीक्षा सप्ताह के दौराना खोपरा गोला 340-380 रू. प्रति किलो के बीच रहा। कालीमिर्च में पूछपरख वाली बात नहीं है। दिसावर तरफ भावों में सुस्ती के चलते भावों में सुधार देखा गया। समीक्षा सप्ताह के दौरान कालीमिर्च 740-780 रू. प्रति किलो पर आ गयी। तरबूज मगज में स्टॉक कमजोर है। त्यौहारी सीजन को देखते हुए बाजार में तेजी की स्थिति है। समीक्षा सप्ताह के दौरान तरबूज मगज में बाजार 620-640 रू. प्रति किलो पर आ गये। नारियलों में माल की किल्लत से भावों में जोरदार तेजी है। समीक्षा सप्ताह के दौरान नारियलों में बाजार छोटे मालों में 5200-5500 रू. प्रति थैले पर पहुंच गये। तेल-तिलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में व्यापार की मात्रा बेहद कम ही रही। सोयाबीन की बुवाई का सीजन आरंभ है। मानसून की स्थिति अभी तक काफी बढ़िया है। जिसको देखते हुए सीजन में अच्छे उत्पादन की आशा की जा रही है। जिसका असर खाद्य तेलों पर भी है। समीक्षा सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में सींगदाना तेल इंदौर लाइन पर 1360-1390 रू. प्रति 10 किलो पर रहा। सोया व कपास्या तेलों में 5-10 रू. प्रति 10 किलो से बाजार हल्के पड़े। सोया तेल रिफाइंड माल 1175-1190 रू. प्रति 10 किलो के बीच रहा। वहीं, कपास्या तेलों में बाजार 1230 रू. प्रति 10 किलो पर रहे। तिलहनों में सरसो पूछपरख से 6300-6500 रू. प्रति क्विंटल पर रहे। दाल-दलहन :- समीक्षा सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में व्यापार ठंडा ही रहा। तुअर, उड़द व मूंग में मिलो की लेवाली अटकी रही। तुअर में बाजार 6000-6500 रू. प्रति क्विंटल के बीच रहे। वहीं, उड़द में 7400-7600 रू. प्रति क्विंटल के दायरे में बाजार बने रहे। चने में लेवाली से 75-100 रू. प्रति क्विंटल तक की तेजी आयी। चना बढ़िया मालों में 6000-6075 रू. प्रति क्विंटल पर रहा। मसूर में पूछपरख से बाजार 6050-6100 रू. प्रति क्विंटल के बीच रहे। कासलीवाल/6 जुलाई 2025