राष्ट्रीय
06-Jul-2025


बिहार बना क्राइम कैपिटल पटना(ईएमएस)। बिहार की राजधानी पटना में कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस को लेकर राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सत्तारूढ़ भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दोनों ने मिलकर बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है। राहुल गांधी ने यह बात सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कही। राहुल गांधी ने लिखा कि पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की सरेआम गोली मारकर हत्या ने एक बार फिर साबित कर दिया है - भाजपा और नीतीश कुमार ने मिलकर बिहार को भारत की क्राइम कैपिटल बना दिया है। आज बिहार लूट, गोली और हत्या के साए में जी रहा है। अपराध यहां ‘नया नॉर्मल’ बन चुका है - और सरकार पूरी तरह नाकाम। बिहार के भाइयों और बहनों, यह अन्याय अब और नहीं सहा जा सकता। जो सरकार आपके बच्चों की सुरक्षा नहीं कर सकती, वह आपके भविष्य की जिम्मेदारी भी नहीं ले सकती। हर हत्या, हर लूट, हर गोली एक चीख है बदलाव की। अब वक्त है एक नए बिहार का जहां डर नहीं, तरक्की हो। इस बार वोट सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बिहार को बचाने का है। विनोद उपाध्याय / 06 जुलाई, 2025