जगदलपुर(ईएमएस)। जिला शतरंज संघ, जगदलपुर के तत्वावधान में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर संजय पांडे रहे, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से आए 350 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। आयोजन को पांच अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया था, जिससे हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। आयोजन की विशेषता यह रही कि इसमें दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक प्रतिभागियों के लिए विशेष पुरस्कारों की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजेश त्रिपाठी, शशांक शेंडे, अशोक तिवारी, राजेश जेना, हितेश तिवारी, तरुण सारथी, अभिनव जेना, अभिषेक जेना, मिनेश पानीग्राही, बी.एस. ध्रुव, रोहित तिवारी, लोकेश पांडे, धनसिंह सेन, पूर्णिमा सरोज, जयश्री शेंडे, मंजू सारथी, सुकीर्ति तिवारी, सुचिस्मिता जेना, संगीता तिवारी और बबिता बेंजारे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। जिला शतरंज संघ ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया। ईएमएस(संजय कुमार जैन)07 जुलाई 2025