क्षेत्रीय
07-Jul-2025
...


अशोकनगर (ईएमएस)। भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा अशोकनगर का परिचय वर्ग प्रदेश के आव्हान पर मध्यप्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया गया। इसी क्रम में भारतीय मजदूर संघ अशोकनगर द्वारा परिचय वर्ग का आयोजन वेदांत भवन तायङे कॉलोनी में किया गया जो कि दो सत्रो मैं संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शारदा तिवारी उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री हरि सिंह रघुवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वर्गीय दत्तोपंत टेकड़ी, भारत माता और भगवान विश्वकर्मा जी के चित्र पर फूलमाला चढ़ा कर एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया संगठन का गीत राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव रघुवीर शर्मा द्वारा गीत लिया गया। इसके बाद मंच पर आसीन अतिथियों का परिचय घनश्याम सोनी द्वारा कराया गया अतिथियों का सम्मान भारतीय मजदूर संघ के कोषाध्यक्ष मयंक शर्मा द्वारा किया गया। प्रथम सत्र इस सत्र की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन द्वारा की गई और इस सत्र में भारतीय मजदूर संघ परिचय और कार्यपद्धति, रीति नीति के बारे में विस्तार से हरि सिंह रघुवंशी हैरी द्वारा बताया गया कि भारतीय मजदूर संघ शून्य से चालू हुआ था आज इसके सदस्य करोड़ की संख्या में है जिसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 में हुई थी श्रमिक क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा संगठन है। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 07 जुलाई 2025