नर्मदापुरम (ईएमएस)। मध्यप्रदेश राज्य व्हॉलीबॉल छात्रावास, नरसिंहपुर के लिए वर्ष 2025-26 हेतु प्रदेश के प्रतिभाशाली बालक वर्ग खिलाड़ियों का प्रतिभा चयन कार्यक्रम 11 एवं 12 जुलाई 2025 को आयोजित किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया नरसिंहपुर के स्टेडियम ग्राउंड स्थित व्हालीबॉल कोर्ट में संपन्न होगी। चयन कार्यक्रम में 12 से 16 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी तथा 12 से 18 वर्ष तक के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सम्मिलित हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र एवं मूल/स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की मूल एवं दो-दो छायाप्रतियां साथ लानी होंगी। सभी अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन हेतु प्रातः 10:00 बजे व्हालीबॉल कोर्ट, नरसिंहपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य होगा। प्रतिभा चयन में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को यात्रा व्यय, आवास एवं भोजन की व्यवस्था स्वयं करना होगी। प्रतिभा चयन कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी व्हालीबॉल प्रशिक्षक श्री शाकिर हुसैन से मोबाइल नंबर 7000012703 पर संपर्क कर सकते हैं। ईएमएस/राजीव अग्रवाली/ 07 जुलाई 2025