शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु अस्त, पश्चिमी शुक्रोदय, पूर्वे तिथी, 14 चतुर्दर्शी, बुधवासरे, मूल नक्षत्रे, वृण योगे, गरकरणे, धनु की चंद्रमा, भद्रा 19/59, चतुर्दर्शी व्रत, मूल समाप्त रात्रि, रात्रि आरंभ 5/09 रवियोग 34/59 रोग स्नान, तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभफल कारक होगी| आज जन्म लिए बालक का फल....... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, धनी-मानी, वक्ता-अधिवक्ता, कुशल व्यापारी, किराना-कपड़ा मर्चेन्ट, क्राकरी व्यापारी होगा। मेष राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, मनोबल बनाये रखें, विचार हीनता से बचें, धैर्य रखें। वृष राशि :- भाग्य का सितारा साथ देगा, इष्ट मित्र सहयोग करेंगे, रुके कार्य अवश्य बनेंगे। मिथुन राशि :- इष्ट मित्रों से परेशानी, अशांति के वातावरण से बचें, दैनिक कार्य में अनुकूलता बनेगी। कर्क राशि :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास होगा, दैनिक कार्य में बाधा बनेगी। सिंह राशि :- कार्यगति अनुकूल होगी, सामाजिक कार्य में प्रभुत्व वृद्धि होगी, समय अनुकूलता से लाभ लें। कन्या राशि :- कुटुम्ब की परेशानी, चिन्ता, व्यग्रता, मानसिक उद्विघ्नता से अवश्य बचें, धैर्य से काम लें। तुला राशि :- धन हानि, शरीर कष्ट तथा मानसिक बेचैनी तथा भ्रमण एवं विरोध होगा, धैर्य से काम लें। वृश्चिक राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होगा, अधिकारियों का समर्थन फलप्रद रहेगा, समय स्थिति का लाभ लें। धनु राशि :- कार्य कुशलता से संतोष होगा, दैनिक समृद्धि के साधन बनेंगे, फलप्रद स्थिति रहेगी। मकर राशि :- दैनिक कार्यवृत्ति में सुधार होगा, योजनायें फलीभूत होंगी, कार्य समय पर करें। कुंभ राशि :- विशेष कार्य स्थगित रखें, मानसिक विभ्रम एवं उद्विघ्नता बनेगी, कार्य योजना पर ध्यान दें। मीन राशि :- कार्य विफलत्व, कार्य करने पर भी सफलता दिखायी न दे, कार्य अवश्य करें। डॉ. पीएल गौतमाचार्य // मोनिका