बस्ती (ईएमएस)। बुधवार को संतकबीर नगर जनपद के पचतोरवा निवासी कमरून्निशा पत्नी असगर अली ने डीआईजी को पत्र देकर अपने पुत्र इब्राहीम की जमीनी विवाद में हत्या के मामले में वास्तविक दोषियों को गिरफ्तार कर न्याय दिलाने की मांग किया। डीआईजी को दिये पत्र में कहा गया है कि गत 20 जून की रात्रि लगभग 1 बजे कमरून्निशा के जेठ अकबर हुसेन पुत्र तहसीलदार, देवर जाकिर हुसेन के पुत्र वसीम, जीशान हाजरा पत्नी जाकिर हुसेन, हमीदुननिशा पत्नी अकबर हुसेन आदि ने दरवाजा खोलवाकर उसके बेटे इब्राहीम पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कमरून्निशा ने पत्र में कहा है कि उसके जेठ सादे कागज पर उसका अंगूठा लगवा लिया। मांग किया कि अकबर हुसेन, हाजरा और हमीदुन्निशां का नाम बढवाकर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कराया जाय। .../ 8 जुलाई /2025