बंगाल (ईएमएस)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में आईईडी (आईईडी) विस्फोट की चपेट में आकर एक और हाथी का बच्चा घायल हो गया है। यह घटना तिरिल पोशी चेक डैम के पास हुई है। सारंडा वन प्रमंडल के डीएफओ अभिरूप सिन्हा ने हाथी के बच्चे के घायल होने की पुष्टि की है। हाल ही में एक और हाथी के बच्चे की बम विस्फोट में घायल होने के दस दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि हाथी का बच्चा नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की टीम ने घायल हाथी के बच्चे को ट्रेस किया और पशु चिकित्सकों की टीम उसका प्राथमिक उपचार कर रही है। सारंडा में जंगली जानवरों का नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आना वन विभाग के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। इन लैंड माइंस को हटाना जानवरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है और सैकड़ों लैंड माइंस हटाई भी गई हैं, लेकिन अभी भी कई बाकी हैं। आशीष दुबे / 09 जुलाई 2025