नई दिल्ली,(ईएमएस)। भारत को उसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। यूनेस्को की 47वीं बैठक में मराठा काल के 12 किलों को वर्ल्ड हेरिटेज साइट घोषित कर दिया गया है। यह ऐलान पेरिस में आयोजित सम्मेलन में हुआ। जिससे भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक मान्यता मिली है। इन 12 किलों में महाराष्ट्र के 11 और तमिलनाडु का एक जिंजी किला शामिल है। ये सभी किले 17वीं से 19वीं शताब्दी के बीच मराठा साम्राज्य के उत्थान और रक्षा से जुड़े रहे हैं। इसमें से कुछ किले छत्रपति शिवाजी महाराज की राजधानी, जन्मस्थली, और रणनीतिक केंद्र रहे हैं। वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल 12 किले इसप्रकार है: रायगढ़ किला, शिवनेरी किला, सालहेर किला,लोहगढ़ किला, राजगढ़ किला, प्रतापगढ़ किला, पन्हाला किला, सुवर्णदुर्ग, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग, खंडेरी किला और तमिलनाडू का जिंजी किला शामिल है। आशीष दुबे / 12 जुलाई 2025