राष्ट्रीय
12-Jul-2025


कोलकाता(ईएमएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कलकत्ता में शनिवार को एक स्टूडेंट से बलात्कार का मामला सामने आया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर दोनों की जान-पहचान हुई थी। स्टूडेंट किसी निजी मामले में सलाह के लिए आरोपी से मिलने आईआईएम थी। इसके बाद उसे बॉयज हॉस्टल ले जाया गया, जहां उससे रेप हुआ। घटना बिजनेस स्कूल के बॉयज हॉस्टल में शुक्रवार को हुई थी। आरोपी स्टूडेंट को शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया गया था, शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पीडि़त ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। विनोद उपाध्याय / 12 जुलाई, 2025