इन्दौर (ईएमएस) महालक्ष्मी नगर में भारत माता के पूजन के साथ हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कर राष्ट्र भक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। महालक्ष्मी नगर युवक मंडल के अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह के अनुसार इस अवसर पर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लेने के साथ संघ के 40 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर शिवम ठक्कर ने राष्ट्र ध्वज की जानकारी दी। इस दौरान रमेश पाटिल, लिली मुखर्जी, बीएस राजपूत, दरबार सिंह, शैलेंद्र निगम, रितेश व्यास, गणेश सिंह, जितेंद्र सिंघल, पिंकी रघुवंशी, भारती शाक्य, गौरव डाबर और विश्वास द्विवेदी मौजूद रहे। आनन्द पुरोहित/ 14 जुलाई 2025