हैदराबाद (ईएमएस)। अनुभवी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल अपने पति और बैडमिंटन स्टार पी कश्यप से अलग हो गयी हैं। सायना ने सोशल मीडिया पर अपने पति कश्यप से अलग होने की जानकारी साझा की है। इसी के साथ ही सायना और कश्यप के रिश्ते का अंत हो गया है। ओलंपिक पदक विेजेता सायना और कश्यप ने लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहने के बाद साल 2018 में शादी की थी। वहीं अब 7 साल में ही दोनो के बीच अलगाव हो गया है। सायना ने सोशल मीडिया में लिखा, कभी कभी जिंदगी हमें अलग अलग दिशा में ले जाती है। काफी सोच विचार के बाद मैंने और कश्यप ने अलग होने का फैसला लिया है। हमने एक दूसरे के लिए शांति, बेहतरी और शांत चाहते हैं। हरियाणा के हिसार से पढ़ाई-लिखाई शुरू करने वाली साइना नेहवाल ने हैदराबाद के सेंट ऐनी कॉलेज, मेहदीपट्टनम से 10वीं पास की थी। बैडमिंटन में व्यस्तता के कारण वह कॉलेज की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थीं। साइना ने कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीते और भारतीय महिला बैडमिंटन में दुनिया भर में पहचान दिलाई। सेलीब्रिटीज के तलाक का ये पहला मामला नहीं है, इससे पहले टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का भी उनके पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक हो गया था। अप्रैल 2010 में सानिया की शादी हुई थी और साल 2024 में दोनो अलग हो गये थे। तब सानिया ने लिखा था कि तलाक भी बहुत ही मुश्किल है. आप अपने लिए जो मुश्किल चीज पसंद हो वो चुनें. फिट रहना बहुत मुश्किल है लेकिन इसे चुनना आपके हाथ में. कर्ज में रहना मुश्किल होता है और आर्थिक तौर पर अनुशासन में रहना भी काफी मुश्किल है। गिरजा/ईएमएस 2025