क्षेत्रीय
15-Jul-2025


- उल्हासनगर में भी छीनी थी महिला के गले से सोने की चेन डोंबिवली, (ईएमएस)। सोने की चेन चोरी के मामले में एक होटल अटेंडेंट द्वारा पैसों के लालच में चोरी का सहारा लेने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रामनगर पुलिस ने कल्याण पश्चिम निवासी परेश किशोर घावरी (35), जो डोंबिवली में दो मामलों और उल्हासनगर के सेंट्रल पुलिस स्टेशन में एक मामले में आरोपी है, को सोने की चेन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे रामनगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में 90 फीट रोड स्थित ठाकुर्ली में 23 जून और 9 जुलाई को सोने की चेन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में स्थानीय पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे, सहायक पुलिस आयुक्त सुहास हेमाडे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणेश जवादवाड के मार्गदर्शन में अपराध की जाँच के लिए सहायक पुलिस निरीक्षक बलवंत भराडे, पुलिस उपनिरीक्षक प्रसाद चव्हाण, गोरखनाथ गाडेकर, पुलिस कांस्टेबल सुनील भणगे, मंगेश शिर्के, प्रशांत सरनाईक, शिवाजी राठौड़, नितिन सांगले, पुलिस कांस्टेबल नीलेश पाटिल, देवीदास पोटे, राजेंद्र सोनवणे, ज्ञानेश्वर शिंदे आदि की एक टीम नियुक्त की गई थी। गिरफ्तार परेश के पास से चोरी की गई सोने की चेन और दो दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। परेश कल्याण के एक प्रतिष्ठित होटल में अटेंडेंट के रूप में काम करता है, लेकिन जाँच के दौरान पता चला कि उसने जल्दी पैसा कमाने की चाहत में चोरी का रास्ता अख्तियार किया। पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है। - उल्हासनगर में भी छीनी थी महिला के गले से सोने की चेन पुलिस जाँच में पता चला है कि परेश और उसके साथी ने 8 जुलाई की रात करीब 10 बजे उल्हासनगर के सेंट्रल पुलिस थाना क्षेत्र के कैंप तीन स्थित भाई साहब मेहरवान सिंह चौक पर एक 67 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छीन ली थी। इस घटना को 11 घंटे भी नहीं बीते थे कि 9 जुलाई को सुबह 8 बजे से पौने 9 बजे के बीच रामनगर थाना क्षेत्र के ठाकुर्ली 90 फुट रोड पर एक 63 वर्षीय महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। संतोष झा- १५ जुलाई/२०२५/ईएमएस