26-Jul-2025
...


पढ़ाई के प्रति जुनून हो और सही डायरेक्शन में पढ़ाई की जाय तो सफलता प्राप्त की जा सकती है : जयंत गिरिडीह (ईएमएस)। गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत लताकी गांव निवासी जयंत कुमार सिन्हा ने झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में 80वीं रैंक प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। जयंत ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है।जयंत ने अपनी स्कूली शिक्षा गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल से पूरी की। वे बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाने का सपना देखते थे और उसी लक्ष्य के साथ उन्होंने जेपीएससी की तैयारी शुरू की। बताया कि उन्हें रांची के चाणक्य आईएएस अकादमी से सही मार्गदर्शन मिला। अपनी सफलता के लिए जयंत ने अपने माता-पिता, भाई और पूरे परिवार को श्रेय दिया।जयंत के पिता मुकेश कुमार सिन्हा एक व्यवसायी हैं, जबकि मां पिंकी सिन्हा एक गृहिणी है। जबकि उनके छोटे भाई आनंद कुमार सिन्हा कोलकाता में बैंकिग क्षेत्र में कार्यरत है। कहा कि परिवार का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मन में पढ़ाई का जुनून हो और सही डायरेक्शन में पढ़ाई की जाये तो कोई भी सफलता प्राप्त की जा सकती हैं।इस मौके पर चचेरे दादा अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि जयंत की सफलता से चित्रांश परिवार के लोग गौरवान्वित हो रहे हैं। वहीं जयंत के पिता मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि वह अपने पुत्र के उपलब्धि से बेहद खुश हैं। जबकि फुफा धनंजय वर्मा ने कहा कि जयंत की मेहनत रंग लायी और वह सफल हुआ।इस दौरान परिवार के लोगों ने केक काटकर एवं एक दूसरे को केक खिला कर खुशी का इजहार किया। मौके पर अनिल कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा, महेंद्र प्रसाद सिन्हा, अनुपम सिन्हा, धनंजय वर्मा, समीर सिन्हा, अजीत कुमार सिन्हा, नीरज सिन्हा, मनोज सिंह, अरविंद हाजरा, उदन हाजरा, किशुन हाजरा, पूर्व मुखिया श्याम देव हाजरा, अभिषेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिन्हा, रणजीत सिन्हा, पूनम सिन्हा, संजुक्ता सिन्हा, भारती सिन्हा, आदिव्य वर्मा, मिंटू सिन्हा, नंदकिशोर पांडे समेत कई अन्य लोग मौजूद थे। राजेश कुमार / ईएमएस/ 26 जुलाई 2025