राज्य
29-Jul-2025
...


भोपाल (ईएमएस)। मप्र वन कर्मचारी मंच के पदाधिकारियों ने आज खेल परिषद 74 बगला में एकत्रित होकर अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बाघों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अशोक पांडे, इकबाल अली, लव प्रकाश पाराशर, हरि सिंह गुर्जर, नितिन गुप्ता, रामचंद्र कुशवाहा, घनश्याम कटारे, शादाब खान, अरुण पांडे, राजेश कुशवाहा आदि शामिल थे। मप्र वन कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि 2010 से अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मना कर बाघों के संरक्षण की दिशा में देशभर में काम किए जा रहे हैं, लेकिन वन माफिया शिकारी एवं अतिक्रमणकारियों के कारण बाघों के रहवास लगातार काम होते जा रहे हैं। इस कारण बाघों का संरक्षण नहीं हो पा रहा है। मप्र टाइगर रिजर्व प्रदेश है, यहां देश में सबसे ज्यादा बाघ हैं, लेकिन बाघों का शिकार भी सबसे ज्यादा मप्र में ही हो रहा है। बाघों के शिकारी को सजा भी नहीं मिल पा रही है। इस कारण शिकारी खुलेआम टाइगर रिजर्व में बाघों का शिकार कर रहे हैं। वन कर्मचारियों ने संकल्प लिया है कि बाघों के संरक्षण के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे। विनोद/ 29 जुलाई /2025