-बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कहीं सही साबित न हो जाए, वैज्ञानिक परेशान बल्गेरिया,(ईएमएस)। बाबा वेंगा जिनकी आंखें भी नहीं थीं, उन्होंने सैकड़ों साल बाद होने वाली घटनाओं को बता दिया था। उन्होंने 2025 के बारे में कहा था कि ये वही साल होगा, जब इंसानों का एलियनों से संपर्क होगा। अब वैज्ञानिकों का दावा है कि एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट अंतरिक्ष में धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका नाम 3आई/एटल्स है, जो शायद एलियन जहाज है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक जुलाई को चिली में एक टेलीस्कोप से इस ऑब्जेक्ट को देखा गया था। अगले 24 घंटे में ही पता चल गया कि ये हमारे सोलर सिस्टम के बाहर से आई चीज़ है। रिपोर्ट के मुताबिक ये धरती की ओर आते हुए देखा गया तीसरा इंटरसेलर है। आशंका है कि ये ऑब्जेक्ट इसी साल नवंबर में धरती के पास पहुंचेगा, जिसके बाद ये सूर्य के पीछे चला जाएगा और धरती से नहीं दिखेगा। यह 1.3 लाख मील प्रति घंटा की रफ्तार से सूर्य की ओर बढ़ रहा है। इसका आकार 10 से 20 किलोमीटर है, जो किसी सामान्य शहर से भी बड़ा है। शुरुआती अनुमान में यह एक धूमकेतु माना गया। हार्वर्ड के प्रोफेसर और उनकी टीम ने दावा किया है कि इसकी कक्षा, संरचना और गति इसे एलियन जासूसी यान साबित कर सकते हैं। बाबा वेंगा ने 2025 में एलियंस से संपर्क की भविष्यवाणी की थी। उन्होंने इसी साल यूरोप में युद्ध, आर्थिक संकट और प्राकृतिक आपदाओं के बारे में भी कहा था, जो काफी हद तक सही साबित हुई हैं। ऐसे में 3आई/एटल्स की टाइमिंग और दिशा को लेकर कई लोग इसे उनकी भविष्यवाणी से जोड़ रहे हैं। इस वक्त डार्क फॉरेस्ट हाइपोथेसिस भी चर्चा में आ गई है, जिसके मुताबिक दुनिया की कुछ उन्नत सभ्यताएं खुद को छिपाकर रखती हैं, ताकि वे किसी खतरे में न आएं। इस एलियन यान को उससे भी जोड़कर देखा जा रहा है। प्रोफेसर का कहना है कि यह वस्तु जानबूझकर ऐसी कक्षा में आ रही है जिसे पृथ्वी से मॉनिटर करना मुश्किल है। ऊपर से इसकी गति इतनी तेज है कि इस वक्त पृथ्वी पर मौजूद तकनीक से इसे रोका या पास से देखा नहीं जा सकता। सोशल मीडिया पर लोग इसे कॉस्मिक ट्रोजन हॉर्स भी कह रहे हैं, जबकि कुछ इसे अंतरिक्ष इतिहास का सबसे बड़ा मौका मान रहे हैं। नवंबर 2025 में 3आई/एटल्स की धरती से नजदीकी दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियों के लिए चुनौती बन चुकी है। वैज्ञानिक इस रहस्य से पर्दा हटाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये सिर्फ कोई असामान्य धूमकेतु है या वाकई दूसरी दुनिया या सभ्यता से इंसान का संपर्क होने वाला है। सिराज/ईएमएस 30 जुलाई 2025