नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपनी हेयर स्टाइल के कारण हमेशा ही सबके आकर्षण का केन्द्र रहे हैं। वह अपनी हेयर स्टाइल में लगातार बदलाव करते रहते हैं। शुरुआत में वह लंबे बालों के लिए जाने जाते थे। वहीं इसके बाद उन्होंने बालों को छोटा कर दिया। वहीं अब वह एक नये हेयरकट के साथ ही नये लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें 44 साल की उम्र के बाद भी वह युवा और स्टाइलिश दिख रहे हैं। नई तस्वीरों में स्पाइक हेयर में धोनी ने लाइट बीयर्ड लुक ट्राई किया है। इस दौरान वह काले रंग की टी शर्ट और आंखों में चश्मा लगाए थे। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। कई लोगों ने इससे लाइक किया है। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आप बहुत यंग लग रहे हैं। तो एक अन्य यूजर ने लिखा कि धोनी सुपरस्टार हैं। धोनी अपनी हेयर स्टाइल से कभी भी समझौता नहीं करते, चाहे आईपीएल का कोई नया सत्र हो या कोई और इवेंट हो, धोनी हर बार एक नई हेयर स्टाइल में नजर आते हैं। अपने करियर की शुरुआती दौर में उन्होंने लंबे बाल रखे थे। इसके बाद उन्होंने अपने बालों को गोल्डन कलर करवाया था। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद धोनी ने अपने बाल दान किए थे और वह गंजे हो गए थे। कभी धोनी छोटे तो कभी लंबे बालों में नजर आये। उनका हर एक लुक प्रशंसकों को खूब पसंद आता है। धोनी आईपीएल 2025 खेलने के बाद से आजकल अपने परिवसर के साथ समय बिता रहे हैं। गिरजा/ईएमएस 01 अगस्त 2025