ट्रेंडिंग
03-Mar-2026
...


-भारत से दुबई जाने वाली 3 फ्लाइट को टेकऑफ के बाद वापस बुलाया नई दिल्ली,(ईएमएस)। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और धमाकों से हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। हमलों का असर हवाई उड़ानों पर साफ दिखाई दे रहा है। मिडिल ईस्ट संकट के बाद दुबई से एअर इंडिया की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची। वहीं, भारत से दुबई जाने वाली 4 में से 3 उड़ानों को टेकऑफ के बाद वापस लौटना पड़ा। ईके 501 मुंबई–दुबई फ्लाइट ने 3 मार्च को दो बार रास्ता बदलने के बाद आखिरकार दुबई में लैंडिंग की अन्य 3 उड़ानों को अपने-अपने बेस पर वापस आना पड़ा। दिल्ली से दुबई जाने वाली ईके 513 ने सुबह 4:35 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ समय बाद ही उसे दिल्ली वापस डायवर्ट किया गया। इसी तरह बेंगलुरु–दुबई ईके 569 को भी उड़ान भरने के बाद बेंगलुरु लौटना पड़ा। चेन्नई–दुबई ईके 543 को भी टेकऑफ के बाद चेन्नई वापस लौट आई। इस बीच ड्रोन हमलों की खबरों के चलते रियाद जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी एहतियातन वापस बुलाया गया। मिडिल ईस्ट की सैन्य स्थिति को देखते हुए कनाडा से इजराइल और दुबई के लिए फ्लाइट्स 22 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। सेवाएं 23 मार्च से फिर शुरू की जाएंगी। सिराज/ईएमएस 03मार्च26