क्षेत्रीय
04-Aug-2025
...


फिरोजाबाद (ईएमएस) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में चार कावड़ियों के सड़क किनारे बेहोश मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि यह कावड़िये फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इन कांवड़ियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। यह मामला बसई मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी तिवारी गांव के समीप का है जहां पर रविवार की रात चार कांवड़ियों को ग्रामीणों ने जब अचेत अवस्था में देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बसई मोहम्मदपुर थाना पुलिस ने इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार यह कांवड़िये शहर फतेहाबाद जनपद आगरा के रहने वाले हैं और उनके नाम सौरभ, कृष्णा, आदित्य और राहुल हैं जो कि शुक्रवार को कासगंज जनपद के सौरों के गंगा घाट से कावड़ लेने के लिए गए थे। रविवार की रात यह लोग लौट कर आ रहे थे तभी रास्ते में इनके साथ यह हादसा हुआ है। डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग की आशंका जाता है। इन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ईएमएस