- पति यूल पहले से जेल में बंद; अब दोनों साथ होंगे सियोल(ईएमएस)। साउथ कोरिया की पूर्व फस्र्ट लेडी किम की-हुई को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत में करीब पांच घंटे की सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। अभियोजन पक्ष का कहना है कि किम ने भ्रष्टाचार मामले की जांच में हस्तक्षेप किया। उन पर स्टॉक फ्रॉड, रिश्वत लेने और गैरकानूनी दबाव डालने जैसे गंभीर आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद अब किम अपने पति और पूर्व राष्ट्रपति यून सुक-योल के साथ जेल में होंगी। योल मार्शल लॉ लगाने के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं। किम एक पशु अधिकार कार्यकर्ता के रूप में भी जानी जाती हैं और उन्होंने अपने पति के राष्ट्रपति कार्यकाल में देश में कुत्ते के मांस की खपत खत्म करने का वादा किया था। मई 2024 में उन्हें पैरोल मिली थी। 2022 में स्पेन में हुए नाटो समिट में उनकी मौजूदगी के बाद उन्हें अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने फैशन आइकन कहा था। विनोद उपाध्याय / 13 अगस्त, 2025